18.5 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिले के डीह थाना क्षेत्र के गांव टेकारी दाँदू में 18 वर्षीया युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल युवती के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नही हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक घर के सभी सदस्य खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान सूरजकली पुत्री स्व. रामनरेश गौड ने घर की रसोई में फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी। युवती की आत्महत्या करने की जानकारी तब हुई जब पड़ोसी की एक महिला किसी काम से मृतका के घर पहुंची। उसने युवती को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest