16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कैर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देख परिजन उसे सीएचसी महराजगंज लाये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कैर गांव निवासी कमलू यादव पत्नी कमलेश (25) ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। विषाक्त पदार्थ खाने के बाद हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सीएचसी महराजगंज लेकर आए। नाज़ुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक लालचंद्र सरोज ने बताया कि सूचना नहीं मिली है सूचना मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest