24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने तालाब में कूदकर करी जीवनलीला समाप्त

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में आज एक युवक बल्हेश्वर मंदिर स्थित तालाब में कूदकर मौत को अपने गले लगा लिया।

जानकारी के मुताबिक गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के केशरूवा निवासी राजदीप उर्फ सोनू पुत्र रामहर्ष अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 33 एवी 9466 से आकर बल्हेश्वर मंदिर स्थित तलाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।सुबह लोगों ने तालाब में शव उतराते देखा तो हड़कम्प मच गया।आनन फानन में इसकी सूचना लालगंज कोतवाली को दी गयी।कोतवाली से पहुँचे उपनिरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम जांच हेतु भेज दिया है।

मृतक सोनू का विवाह तीन वर्ष पहले चांदा पोस्ट बन्नामऊ निवासी पिंकी के साथ हुआ था।दोनो का एक छः वर्षीय पुत्र भी है।वहीं सोनू की मौत से पत्नी पिंकी का रो रोकर बुरा हाल है।वही पुलिस घटना की हर पहलु से जाँच कर रही है।

अनुज मौर्य /सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest