24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। कोतवाली नगर क्षेत्र के जहानाबाद चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास अविनाश मार्ग पर स्थित एक खाली पड़े प्लाट में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के निकट एक खाली पड़े प्लाट में लोगों ने एक 52 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा।इसकी जानकारी जब अगल बगल के लोगों को हुई तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी।घटनास्थल पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की।लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो सकी।मृतक व्यक्ति की आयु लगभग 52 वर्ष के आस पास है,उसके पास से एक बैग बरामद हुआ व बन्द हालत में मोबाईल मिला है।मृतक ने गहरे नीले रंग की हाफ टी शर्ट व नेकर पहन रखा है।पुलिस शव की शिनाख्त करवा रही है व शव को कब्जे में ले लिया है।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest