27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भागू खेड़ा गांव स्थित सड़क के किनारे यूकेलिप्टिस की बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार को थाना क्षेत्र मोहनलालगंज के भागू खेड़ा गांव के निकट यूकेलिप्टिस की बाग में पेड़ से युवक का शव लटकता देखा यह खबर मिलते ही आस-पास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए युवक का शव एक पेड़ की डाल से गमचे के सहारे लटक रहा था ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तत्काल मोहनलालगंज पुलिस को दी सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी घटना से क्षेत्र वासियों में डर का माहौल है एसआई मुन्ना लाल ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही स्थिति का पता लग सकेगा।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest