39 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में सर्राफा व्यापारी की हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली । पी.एस. कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत कैपरगंज में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब ज्वेलर्स के मालिक सर्राफा व्यवसाई राजकुमार वर्मा की शाम को अज्ञात लोगो द्वारा हत्या कर दी गई ,घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल फैल दुकान के अंदर पीछे बिस्तर पर पड़ी बॉडी चादर से ढकी पड़ी थी जिसकी जानकारी घरवालों को हुई तो उनके होश उड़ गए और फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस जांच में जुटीमौके पर पहुंचे कोतवाल .सीओ सिटी .एडिशनल एसपी व पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह सहित काफी पुलिस फोर्स बल मौजूद व लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। हत्यारे इतने शातिर थे की सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी साथ में उठा ले गए फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फोटो निकालकर चेहरा पहचानने में जुटी है। स्थानीय लोगों नेे बताया कि राजकुमार वर्मा काफी मिलनसार व्यक्ति थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में जो भी शामिल होगा उसे जल्द गिरफ्तार कर जेल के शलाखो के पीछे भेजा जाएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest