28.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी गेंहू की फसल जलकर हुई खाक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

पीड़ित ने गांव के ही दो लोगो पर गेहूं फूंकने का आरोप लगाया

नसीराबाद (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव पूरे भावा में गेंहू के खेत में आग लगने से पांच बीघा गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गयी पीड़ित ने पुलिस को दी गयी तहरीर में गांव के ही दो लोगो पर गेहूं फूंकने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार की दोपहर लगभग 1 बजे नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे भावा मजरे डीघा में आग लगने से पांच बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी! ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की पर जब तक आग पर काबू पाते तब तक सब जलकर राख हो चुका था।किसान त्रिभुवन मिश्रा ,सुरेन्द्र बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, नरेन्द्र सिंह व अवधेश सिंह का पांच बीघा गेंहू जलकर राख हो गया।वही पीड़ित अवधेश बहादुर व त्रिभुवन के मुताबिक गांव के ही सूरज व राजेश कुमार ने गेंहू के खेत में आग लगा दिया,जिसके चलते देखते ही देखते गेंहू की फसल जलकर राख हो गया।किसानो की सूचना पर पहुचे हल्का लेखपाल पुरुषोत्तम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेजी ।उधर पुलिस पीड़ितों से मिली तहरीर पर जॉच कर रही है,थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि जॉच उपरॉत कार्यवाही होगी।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest