24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव

More articles

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के नरई गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां कक्षा 1० की 17 वर्षीय छात्रा हिमांशी संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की छत से फांसी के फंदे पर लटकती मिली। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार ससुर की तबियत बिगड़ने पर पिता दीपक गोसाई पत्नी के साथ जिला अस्पताल गए थे। छोटा भाई प्रियांशु गांव में घूमने निकला था, जबकि छोटी बहन आंशी सामान लेने दुकान गई हुई थी। आंशी जब घर लौटी तो कमरे का दरवाजा खुला देख अंदर गई और सामने का दृश्य देख दहशत में चीख पड़ी—हिमांशी छत में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे लटकी थी। शोर सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और तत्काल पिता को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव, एसआई दिनेश गोस्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हर बिदु पर जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest