24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

श्री साईनाथ सेवा समिति ने अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। श्री साईं नाथ सेवा समिति ने महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से पड़ी अल्ट्रासाउंड की मशीन को शुरू कराने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कराने की मांग को लेकर बछरावां विधानसभा के भाजपा विधायक राम नरेश रावत को ज्ञापन सौंपा। विधायक श्री रावत ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर समस्या के शीघ्र निराकरण के आदेश दिए।

बताते चले कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन वर्षों से धूल फाँक रही है। मशीन चलाने के लिए ऑपरेटर /रेडियोलजिस्ट ना होने के कारण कई वर्षों से मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों के साथ साथ अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ रही है । श्री साईं नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील मौर्य व महामन्त्री विमल रस्तोगी की अगुवाई में समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा विधायक राम नरेश रावत को मिलकर समश्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन देकर जल्द से जल्द रेडियोलॉजिस्ट तैनात कराए जाने की मांग की । विधायक श्री रावत ने तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी को जल्द से जल्द कर्मचारी तैनात कराने के आदेश दिए । इस मौके पर अध्यक्ष सुनील मौर्य, महामंत्री विमल रस्तोगी, सुशील पांडे , अनिल जायसवाल, अमित सिंह , एके श्रीवास्तव , अमित त्रिपाठी , आनंद सिंह टी पी यादव, पवन साहू , नेहा मिश्रा, विनय गुप्ता , आदि उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest