15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 352वे पावन प्रकाश पर्व निकाली गई भव्य शोभयात्रा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 352वे पावन प्रकाश पर्व पर भव्य शोभयात्रा निकाली गयी।
शोभा यात्रा श्री गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा साहिब से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्ग अमृत नगर स्टेशन रोड , घंटा घर,कोतवाली रोड, दीवानी कचहरी, हॉस्पिटल चौराहा,हाथी पार्क,से गुरूतेग बहादुर मार्केट में पहुंची । वहा मार्केट की ओर से लगाए गए मंच पर श्री गुरु नानक जुनियर हाई स्कूल के बच्चो, व समाज के छोटे छोटे बच्चो ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शोभा यात्रा में सबसे आगे गजराज पर निशान साहिब,वैष्णवी ढोल, पांच घोरे,वारसी बैंड,श्री गुरुनानक जूनियर हाई स्कूल के बच्चे ,वीर खालसा ग्रुप की गतका पार्टी, लवली पाइप बैंड, कीर्तन करते बच्चें, स्टडी सर्किल के वीर,स्त्री सत्संग की महिलाएं कीर्तन करती चल रही थी।। पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाही सवारी पांच प्यारों की अगुवाई में चल रही थी ।।और तोप द्वारा सारे मार्ग पर पुष्प वर्षा की जा रही थी,,इस बार पालकी साहिब को गुरु के सेवादार स्वयं रस्सी द्वारा बांधकर सारे रास्ते लेकर चल रहे थे।।जो कि देखने योग्य था,,पालकी साहिब को फूलो,बिजली की सजावट से सजाया गया था। इसमें इस बार प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए पंच सदस्यों ज्ञानी जगरूप सिंह,त्रिलोचन सिंह नरूला,जोगिंदर सिंह बग्गा, हरविंदर सिंह मोंगा,हरचरण सिंह मोंगा,द्वारा संगत के सेवादारों को जो जो जिम्मेदारी दी गई,वो सभी ने बहुत मन से निभाई।। इसमें प्रमुख रूप से अवतार सिंह छाबरा,जसबीर सिंह गांधी, गुरमीत सिंह तनेजा, निधान सिंह खनूजा, हर भजन सिंह मोंगा,बलजीत सिंह मोंगा एडवोकेट,गुरमीत सिंह मोंगा,जोगिंदर सिंह अरोड़ा,दलजीत सिंह सलूजा, गुरजीत सिंह तनेजा, पपिंदर सिंह सलूजा,त्रिलोचन सिंह मोंगा,जसविंदर सिंह गांधी,तेजपाल सिंह मोंगा,गुरबचन सिंह सलूजा,त्रिलोचन सिंह छाबरा,अवतार गांधी,सतपाल सिंह मोंगा,कमलजीत सिंह बग्गा, बेअंत सिंह गांधी,जसपाल सिंह भाटिया, भवजोत सिंह नरूला, भूपिंदर सिंह मोंगा,हरपाल सिंह गांधी,परमजीत सिंह गांधी,अमरीक सिंह अरोड़ा आदि  मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest