12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

शौच के लिये निकली युवती गांव के ही युवक ने की छेड़छाड़

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। देर शाम शौच के लिये निकली युवती के साथ गांव के ही युवक ने की छेड़छाड़।सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे शिवदीन मजरे बेवली निवासी पूनम पत्नी हरीलाल ने कोतवाली में तहरीर दी है।कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री शनिवार को देर शाम घर के समीप खेत मे शौच के लिये गयी थी।तभी पहले से घात लगाये बैठा गांव का ही युवक गौतम छीटाकशी करने लगा।जिसका युवती ने विरोध किया।फिर भी युवक युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा।जिसके बाद युवती की मां पूनम ने कोतवाली में तहरीर दी है।कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की मां ने तहरीर दी है।जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest