12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

शौच के लिए गयी युवती के साथ हुआ दुष्कर्म

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। सलोन कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा उमरन निवासी (20) वर्षीय युवती 21 सितम्बर को रात नौ बजे शौच के लिए घर से निकली थी।जिसके बाद रास्ते मे पहले से घात लगाये बैठे रायबरेली जनपद के थाना मिल एरिया निवासी शिवम मिश्रा पुत्र दिलीप कुमार, सतनाम पुत्र अज्ञात, विपिन चौधरी पुत्र राम सिंह ने उसका रास्ता रोक लिया।पीड़िता के मुताबिक शिवम ने उसके साथ दुष्कर्म किया।जबकि साथ मे रहे दो अन्य युवको ने घटना के सम्बंध में जुबान खोलने पर उसे जान से मारने की दी थी।पीड़िता ने बताया कि उसने घटना के सम्बंध में सलोन पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी।लेकिन उसकी आवाज को थाने की दहलीज पर दबा दिया गया।जिसके बाद बलात्कार पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध न्यायायल की शरण ली है।सलोन कोतवाल राम अशीष उपाध्याय ने बताया की माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी शिवम के विरुद्ध दुष्कर्म एंव दो अन्य आरोपियों के विरुद्ध जान से मारने वा एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पूरे घटनाक्रम की बिंदुवार जांच की जाएगी।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest