25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

शौंच के लिए गई किशोरी की हत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोरी का शव अस्त-व्यस्त कपड़ों में मिलने से हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी और उसका गला उसके ही शाल से कसा हुआ था। जानकारी के अनुसार भदोखर थाना क्षेत्र के सैदनपुर निवासी अनीश की 16 वर्षीय बेटी आइशा बानो सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान आइशा का शव झाडय़िों में अस्त-व्यस्त अवस्था में पाया गया। आइशा के अस्त-व्यस्त कपड़ों को देखकर लोग तरह-तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। उसका गला उसके ही शाल से कसा हुआ था। सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष भदोखर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest