24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

शिव मंगल मौर्य बालिका इंटर कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। आज ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के शिवमंगल मौर्य बालिका इंटर कॉलेज सिद्धार्थ नगर ऊंचाहार रायबरेली में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिसर में आम ,जामुन, नीम, पीपल, कदम आदि कई तरह के पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया। जिसमें कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम कॉलेज की प्रधानाचार्या मीरा मौर्या व कालेज डायरेक्टर सुरेश कुमार मौर्य ने वृक्षारोपण किया और साथ ही विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने एक एक पेड़ विद्यालय परिसर में लगाया और संकल्प लिया कि हम इस पेड़ की पूरी जिम्मेदारी के साथ देखभाल करेंगे प्रधानाचार्या मीरा मौर्या ने कहा कि पेड़ लगाना हमारे जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है, हम सबका कर्तव्य है और पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल भी करना जरूरी है। श्री मौर्या ने कहा कि हमने विद्यालय परिसर में जितने भी पेड़ लगवाए हैं सभी पेड़ों में ट्री गार्ड भी लगाया जाएगा, जिससे पेड़ पूरी तरीके से सुरक्षित रहेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्या मीरा मौर्या डायरेक्टर सुरेश कुमार मौर्य के साथ दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest