28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गेंगासों के पास विद्यालय से घर को आ रही शिक्षिका को ट्रक ने कुचल दिया।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

बताते चलें कि सरेनी विकास क्षेत्र के पू0मा0विद्यालय गेंगासों में प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्त चेष्टा देवी विद्यालय से छुट्टी होने के बाद जैसे ही हाईवे पर आई,सामने से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि साथ मे स्कूटी पर बैठी शिक्षिका भानुप्रिया सुरक्षित बच गयी।आनन फानन में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और सूचना पुलिस को दी गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।चेष्टा देवी स्काउटिंग-गाइडिंग से जुड़ी रही है।वह स्काउट संस्था की आजीवन सदस्य थी,साथ ही पैक फ्लॉक की उच्च प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षिका थी।चेष्टा देवी मौत से स्काउट संस्था में शोक की लहर दौड़ गयी।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest