13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

शिक्षा व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करती है : रावत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

शिवगढ़ (रायबरेली)। जब से मानव सभ्यता का उदय हुआ है तभी से भारत अपनी
शिक्षा तथा दर्शन के लिए प्रसिद्ध रहा है। यह सब भारतीय शिक्षा के
उद्देश्यों का ही चमत्कार है कि भारतीय संस्कृति ने संसार का सदैव
पथ-प्रदर्शन किया। जीवन में आगे बढऩे और सफलता प्राप्त करने के लिए
शिक्षा बहुत आवश्यक है। यह छात्र-छात्राओं एवं मनुष्यों में आत्म विश्वास
विकसित करती है, और एक व्यक्ति के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने
में मदद करती है।
उक्त उद्गार क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत शिवगढ़ क्षेत्र के नेरुआ
रायपुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित ड्रेस एवं पुस्तक वितरण
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते समय व्यक्त
कर रहे थे। श्री रावत ने कहा कि हमारी अच्छी और बुरी शिक्षा यह निर्धारित
करती है कि हम भविष्य में किस प्रकार के व्यक्ति बनेगें। शिक्षा हमारे
ज्ञान के स्तर, तकनीकी कौशल और नौकरी में उच्च पद को प्राप्त करने मदद
करने के साथ ही, हमें सामाजिक, मानसिक और बौद्धिक रुप से मजबूत बनाती है।
हर एक बच्चा अपने जीवन में कुछ अलग करने की प्रतिभा रखता है। उन्होंने
कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा
महत्वपूर्ण है। यह जीवन के कठिन समय में चुनौतियों का सामना करने में मदद
करती है। पूरी शिक्षण प्रक्रिया के दौरान प्राप्त किया गया। ज्ञान हमें
आत्मनिर्भर बनाता है। खण्ड शिक्षा अधिकारी राम ललित वर्मा ने कहा कि
शिक्षा एक ऐसी कुंजी है जो प्रगति के सारे मार्ग खोल देती है। ग्रामीण
क्षेत्र में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार
जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रधानाध्यापिका हिमांशी सिंह, ग्राम
प्रधान रामरानी, प्रधान प्रतिनिधि रतीपाल रावत, पुष्पा रावत व ग्रामीणों
द्वारा बुके देकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। ड्रेस एवं पुस्तक
वितरण समारोह का  आयोजन ग्राम प्रधान रामरानी, प्रधान प्रतिनिधि रतीपाल
रावत, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हिमांशी सिंह द्वारा किया गया। संचालन
बृजेश शुक्ल द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि
सतेंद्र भदौरिया, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, वीडिओ आलोक शुक्ला,
शिवगढ़ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, पूर्व प्रधान विष्णु गोस्वामी,
शिक्षक नीरज वर्मा, शिक्षामित्र दशाराम, विजय कुमार, जमुना राम, तेजबली,
रामकिशोर, अशोक कुमार, द्वारिका प्रसाद, सुनीता, दिनेश, अर्जुन चंद्रभान
सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest