36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

शिक्षक ने की नाबालिक लड़की से की छेड़छाड़ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत तमन पुर गांव में एक शिक्षक ने गांव की लड़की के साथ छेड़छाड़ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1812 2019 को धर्मपाल पुत्र राम लखन ने गांव में रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की को टॉफी चॉकलेट देने के बहाने बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की । लड़की ने जब घर वालों से यह बात बताई तो वह लोग लड़की को लेकर बछरावां थाने आए और मुकदमा पंजीकृत करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद बछरावां पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मुकदमा अपराध संख्या 767 / 19 पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है उसे शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

रिपोर्ट -अनुज मौर्य/अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest