39.4 C
Raebareli
Thursday, April 2, 2026

शासकीय अधिवक्ता विजय यादव का निधन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विजय कुमार यादव (42) का निधन 13 जनवरी को उनके आवास गौवा बाजार, मजरे इटौरा बुजुर्ग, तहसील सलोन, में हो गया है। उन्हें ब्रेनटियमर की बीमारी थी। उनका संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ से इलाज चल रहा था। विजय कुमार यादव अपने पीछे पत्नी श्रीमती पुष्पा यादव दो पुत्र चंचल व संगम को छोड़ गये हैं। विजय यादव अधिवक्ता के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता थे। एक बार क्षेत्र पंचायत सदस्य व एक बार ग्राम प्रधान भी थे। अपने गांव में भव्य लोक अदालत का शिविर भी लगवाया था। अपने गांव में लीगल क्लीनिक भी तीन वर्ष तक चलाये थे। विजय यादव ने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी किया था। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने बताया कि विजय यादव का आज गंगा नदी के पवित्र तट गोकना घाट में सम्पन्न होगा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest