20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

शार्ट सर्किट से सीओ ऑफिस में लगी आग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। सीओ लालगंज के आफिस में शार्ट सर्किट के चलते आग लगने से हडकंप मच गया। गनीमत थी कि उस समय आफिस में कोई मौजूद नहीं था। मामला बीती देर शाम का है। जब अचानक सीओ आफिस के अंदर से धुआ निकलता देख पुलिस कर्मियों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन पुलिस कर्मी आये और आफिस में लगी आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर पर्दे जलाकर खाक हो गए। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि आफिस में लगे इनवर्टर से शार्ट सर्किट होने के चलते आग लगी थी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था। पर्दे व वायरिंग जली है। आग लगने चलते सीओ बाहर ही बैठकर सरकारी काम काज करते रहे। फरियादियों से भी वह आफिस के बाहर ही मिले।

रिपोर्ट : अनुज मौर्य /सन्दीप फ़िज़ा

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest