23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

शातिर अपराधी चढ़ा खीरो पुलिस के हत्थे

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरो (रायबरेली)। पूर्व से वांछित चल रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है युवक पर थाना खीरों में पूर्व से धारा 406,507,392 धाराओ में मामला दर्ज है, जिसको पुलिस की तलाश थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश तथा क्षेत्राधिकारी के कुशल दिशा निर्देश पर अवैध असलहों की क्रय विक्रय की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सेमरी पुलिस चौकी के अंतर्गत युवक को पुलिस ने पकड़ लिया तलाशी लेने पर उसके पास से एक नाजायज तमंचा दो कारतूस और बाइक मिली पुलिस के नाम पूछने पर उसने बताया कि वह राजेश उर्फ बुचुन उर्फ विपिन उर्फ विनोद पुत्र हीरा लाल सोनी है जो फतेहपुर जनपद के मलवा थाना के चखेडी गांव का रहने वाला है पकड़े गए युवक का काफी लम्बा अपराधिक इतिहास है रायबरेली के साथ फतेहपुर में भी कई मामले दर्ज हैं पकड़े गए युवक पर मलवा थाने में 391/17धारा 8/18/21एनडीपीएस,450/16 धारा 420/376 के साथ ही फतेहपुर सदर कोतवाली में 886/17 धारा 323,504,506,392,324, वही अन्य मामले में 419/420/323/326 3(2)(5)एससी एसटी भी दर्ज हैं।

अनुज मौर्य/धर्मेंद्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest