16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

शांति बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। राज्य कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार आन्दोलन, नौ दिस बर को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन, 23 दिस बर को चैधरी चरण सिंह जयन्ती, 24 दिस बर को क्रिसमस इव, 25 दिस बर को क्रिसमस डे, एक जनवरी 2019 को नव वर्ष, 13 जनवरी को गुरू गोविन्द सिंह जयंती, 15 जनवरी को मकर संक्रान्ति, 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर जयंती एवं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। जनपद में उक्त स्थिति के परिप्रेक्ष्य में आतंकवादी गातिविधियों के दृष्टिगत सर्तकता अपेक्षित है। साथ ही जनपद में आयोजित होने वाली परीक्षा विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान अराजकतत्व एवं विभिन्न आतंकवादी संगठनों द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था, लोक व्यवसथा में व्यवधान उत्पन्न किये जाने का प्रयास किया जा सकता है। जिससे शान्ति प्रभावित होने की संभावना है। ऐसी दशा में उक्त आशंकाओं के निवारण के लिए जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अन्तर्गत युक्ति-युक्त निषेधाज्ञा लागू करना अनिवार्य प्रतीत होता है। अपर जिला मजिस्टेªट (प्रशासन) राम अभिलाष ने निषेधाज्ञा जारी कर दी है। यह निषेधाज्ञा 26 जनवरी 2019 तक लागू रहेगी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest