37.2 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

शहर की सुंदरता का महत्वपूर्ण अंग है सुव्यवस्थित यातायात: सुजाता सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सुरक्षित यातायात को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने यातायात माह का शुभारम्भ सुपर मार्केट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये एसपी श्रीमती सिंह ने कहा कि वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाने के साथ ही हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर की सुन्दरता में सुव्यस्थित यातायात की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने यातायात प्रभारी अनिल सिंह के कार्याें की सराहना करते हुये कहा कि मौजूदा समय में शहर में व्यवस्थित यातायात व्यवस्था देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि यातायात माह पूरे नवम्बर भर चलाया जायेगा। दुर्घटनाऑ को रोकने के लिए आम नागरिकों का जागरूक होना जरूरी है। इसके अलावा एसपी ने सीओ सिटी शेषमणि उपाध्याय और शहर कोतवाल अशोक कुमार सिंह परिहार के कार्यों की सराहना की। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने लोगों को टैªफिक नियमों की जानकारियां दी और उन्हें पालन करने के निर्देश दिये। एएसपी ने कहा कि दो पहिया वाहनों पर दो से ज्यादा सवारी न बैठें। ड्राइविंग के समय मोबाइल पर बात न करें और सीट बेल्ट जरूर लगायें। एआरटी प्रवर्तन ने ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी और कहा कि यातायात माह की सफलता के लिए सबका जागरूक होना आवश्यक है। अंत में यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट गाइड के बच्चों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। बच्चों ने कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पूर्व जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट जयचन्द्र पाण्डेय, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष रामू दादा, इंदर सक्सेना, लक्ष्मीकांत शुक्ल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन अवतार सिंह छाबड़ा ने किया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest