14.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

शरारती तत्वों ने किया खेल, जांच में निकला विस्फोटक की जगह केबल व खाली डिब्बा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। शुक्रवार को सुबह मालदा टाउन एक्सप्रेस के शौचालय में मिले कैरी बैग के अंदर टिफिन में तार निकले होने से ट्रेन में हड़कम्प मच गया था।बछरावां स्टेशन पर जीआरपी,आरपीएफ व बछरावां पुलिस ने पहुँचकर शौचालय से टिफिन बॉक्स को स्टेशन के बाहर रखवाया था।लखनऊ से आई बम निरोधक व डॉग स्क्वायड टीम ने जांच की,जिसमे किसी भी प्रकार का कोई विस्फोटक बरामद नही हुआ।

टिफिन में किसी भी प्रकार का विस्फोटक न मिलने से यात्रियों व अधिकारियों ने राहत की सांस ली।इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्व की जांच की जा रही है।जिसने इस प्रकार की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने का कार्य किया है।

इस घटना की सूचना पर जिले का प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest