30 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

विश्व योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में मनाया गया योग दिवस

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। योग शरीर को निरोग रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है स्वस्थ रहे स्वच्छ रहें।इसी के बीच परिपेक्ष में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। आज के दिन विश्व संगीत दिवस भी है। विश्व योग दिवस के अवसर पर योग के लिए बछरावां नगर पंचायत के नागरिकों को जागरूक करने के लिए नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार वर्मा,पुष्कर चौधरी, मिश्रा जी,भिखारी प्रसाद एवं मंसू धानुक ने नगर पंचायत के प्रांगण मे योग किया।जो बछरावां के नागरिकों को योग के लिए प्रेरणा देता है। योग से शरीर निरोग रहता है बीमारियां नहीं घेरती है।स्वस्थ शरीर में ही स्वच्छ मस्तिष्क का निवास होता है।योग दिवस के अवसर पर अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी ने बताया की योग शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इससे हमारा शरीर निरोग रहता है।वही नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी ने बताया कि योग से हमारा शरीर ऊर्जावान एवं स्फूर्ति वान बना रहता है। इसलिए सब लोगों को योग अवश्य करना चाहिए।इसी क्रम में बछरावां थाने में प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह सहित पुलिसकर्मियों ने योग दिवस पर योग किया। सरस्वती शिशु मंदिर बछरावां में बछरावां के नागरिकों ने भी योग किया।वहीं क्षेत्र के राजा जीतेंद्र सिंह इंटर कॉलेज अटरा में प्रधानाचार्य अपने सभी शिक्षक साथियों व कर्मचारियों के साथ योग करके लोगों को योग करने की प्रेरणा भी दी। शासन की मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति योग करें। जिससे बीमारियों का सामना ना करना पड़े और सभी लोग स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जिए इसलिए योग का प्रदर्शन करके अधिक से अधिक लोगों को करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

रिपोर्ट अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest