27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मनाया पहला करवाचौथ, सामने आईं ये खूबसूरत तस्वीरें

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शादी के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पहला करवाचौथ काफी खूबसूरत तरीके से सेलिब्रेट किया. दोनों ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद पति विराट कोहली के साथ पहला करवाचौथ मनाया. इस त्यौहार की तस्वीरें दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट की हैं. विराट और अनुष्का की ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं. एक बार फिर से रिसेप्शन के बाद अनुष्का मांग में सिंदूर भरे दिखाई दे रही हैं. दोनों ने देर रात ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिनका फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार था.

ऐसे में दोनों के तस्वीरें पोस्ट करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. फैंस इन्हें खूब लाइक कर रहे हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर करते नहीं थक रहे हैं. तस्वीरों में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.

आपको बता दें कि ये खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने बोहद रोमांटिक कैप्शन भी दिया है. उन्होंने लिखा है, “मेरा चांद, मेरा सूरज, मेरा तारा, मेरा सब कुछ.. सभी को करवाचौथ की शुभकामनाएं.”

वहीं विराट कोहली की बात करें तो घर की छत से इस बेहद शानदार तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरी जिंदगी. मेरी दुनिया. करवाचौथ.”

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest