13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

विधायक जी मेरे एक आदर्श थे उनकी कमी मुझे जीवन भर खलेगी : राजा भईया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

राजा भईया पहुँचे लालूपुर चौहान, प्रकट की शोक संवेदना

रायबरेली। पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह के निधन के बाद लालूपुर चौहान स्थित उनके आवास पहुँचकर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करने का दौर जारी है।पूरे जनपद में कई संगठनों ने भी शोक सभाएं आयोजित कर दिवगंत पूर्व विधायक के शोक संवेदना व्यक्त कर रहे है।

आज लालूपुर चौहान स्थित आवास पहुँचकर कुंडा के महाराज रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया ने अदिति सिंह विधायक व परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।वही परिवार को हर दुख की घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि हम आपके परिवार के साथ दुख और सुख में हमेशा साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक जी मेरे एक आदर्श थे उनकी हर बात को हम हमेशा मानते थे उन्होंने मुझे भी गरीबों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया ,उनका कहना था कि जीवन का असली मज़ा तभी है जब अब किसी गरीब ,जरूरतमंद की मदद करते है उनकी हर बात को मैंने एक अध्यापक की शिक्षा के रूप माना था आज उनकी कमी जिले में ही नही प्रदेश के हर उस इंसान को खल रही हैं जो उन्हें मानते थे
इस दौरान पूर्व विधायक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले उनके मित्र व शहरी व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest