23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

वित्तविहीन शिक्षक महासभा के साथ है कांग्रेस : शुक्ल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा द्वारा मौजूदा भाजपा सरकार के विरोध में एमएलसी उमेश द्विवेदी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी संजय कुमार मिश्र प्रदेश अध्यक्ष प्रधानाचार्य महासभा व की अगुवाई में निकाली जा रही यात्रा का रायबरेली आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीके शुक्ल के नेतृत्व में मोटल चैराहे पर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहाकि कांग्रेस पार्टी माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के साथ है। श्री शुक्ल ने दुख जताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षक दिवस दिया गया गैर जिम्मेदाराना बयान निन्दनीय है। उमेश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री की भाषा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का मार्ग दर्शक होता है, उसके बारे में ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करने पर मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए और कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय उपलब्ध कराने की मांग की। संजय कुमार मिश्र ने कहा कि जीविकोपार्जन हेतु स मानजनक मानदेय की मांग 31 दिसम्बर तक नहीं मानी गयी तो राज्य व केन्द्र सरकार के खिलाफ सात जनवरी को जन्तर-मन्तर नई दिल्ली पर विशाल धरना-प्रदर्शन करने को लाखों शिक्षक विवश होंगे। इस दौरान जिला प्रवक्ता महताब आलम, नगर अध्यक्ष सईदुल हसन, सुनील श्रीवास्तव, विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ल, अभय त्रिवेदी, रोहित सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, सूर्य कुमार बाजपेयी, मृत्युंजय शुक्ल, शत्रोहन सोनकर, हाफिज रियाज, आशीष द्विवेदी, अमीन पठान, सोनू खान, धीरज श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, महेश्वर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest