27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

विक्षिप्त बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला!

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में प्रथम दृष्टया वृद्धा के मानसिक रूप से विक्षिप्त पुत्र पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही।

जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अलहौरा गांव की रहने वाली गंगा देवी (55)का शव खून से लथपथ पाया गया। सुबह जब दरवाजा खोल कर देखा गया तो गंगा देवी का शव खून से सना था। पास ही एक कुल्हाड़ी पड़ी थी जिस पर खून लगा हुआ था। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया तहकीकात शुरू की तो मृतका के अर्ध विक्षिप्त पुत्र ओम प्रकाश पर शक की सुई गई। लोगों ने भी बताया कि वह अपनी मां से अक्सर झगड़ा किया करता था। शायद गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी मार दिया और गंगा देवी की मौत हो गई। लाल पुलिस ने मामले में ओमप्रकाश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी सच्चाई होगी जल्द सामने आएगी।

रिपोर्ट : मेराज अली

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest