27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

विकास को रफ्तार देगा पीएम का दौरा: एमएलसी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रायबरेली दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंक रखी है। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने लालगंज तथा सरेनी ब्लाक के कई गांवों का दौरा कर लोगों से पीएम की रैली में पहुंचने की अपील की। एमएलसी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से रायबरेली के विकास की गति तेज होगी। भाजपा सरकार रायबरेली का जनभावना के अनुरूप वास्तविक विकास कर रही है। भाजपा सरकार की मंशा जनोपयोगी कार्यों को आगे बढ़ाना है। जबकि कांग्रेस चुनावों में गिनाने के लिए दिखावटी कार्य करती थी। दिनेश सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए पांच लाख लोग रेलकोच क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगे। एमएलसी के साथ जनसम्पर्क में प्रधान संजय बजाज, संजय सिंह, राहुल अग्निहोत्री, सभासद महेश सोनी, राघवेन्द्र सूर्यवंशी, रामबाबू, गोपाल बाबू, विपुल सिंह, सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest