17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

वाहन चालक की लापरवाही बनी लोगों के लिए जानलेवा, पुलिस की सक्रियता ने बचाई लोगों की जान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

स्कूली बच्चों को टक्कर मार कर भाग रही मारुति वैन पोल से टकराई चालक सहित 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल

महाराजगंज (रायबरेल)। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज – बछरावां रोड पर स्थित शिवगढ़ मोड़ पर तेज रफ्तार स्कूली वैन ने स्कूल जा रहे 3 बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भागने के चक्कर में अनियंत्रित हुई मारुति वैन करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर जाकर विद्युत पोल से टकराकर पलट गई। इस भीषण हादसे में मारुति वैन चालक सहित चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मारुति वैन चालक विवेक पुत्र रामप्रताप निवासी फत्ते खेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोहनी मजरे पहरेमऊ से 17 वर्षीय छात्र पंकज पुत्र राजाराम को मारुति वैन बिठाकर तेज गति से बछरावां की ओर जा रहा था। तभी सामने से साइकिल से महराजगंज पढ़ने आ रहे स्कूली छात्र अवनीश (12) पुत्र सूर्य बक्स सिंह निवासी भवन पुरवा मजरे पोखन्नी कोतवाली महराजगंज, छात्रा अरुणय सिंह (14) पुत्री सूर्य बक्स सिंह निवासिनी भवन पुरवा मजरे पोखन्नी कोतवाली महराजगंज व नूर मोहम्मद (16) पुत्र समी उल्ला निवासी जिहवा को शिवगढ़ मोड़ के पास मारुति वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भागने के चक्कर में अनियंत्रित हुई मारुति वैन करीब 150 मीटर की दूरी पर जाकर विद्युत पोल से टकराकर पलट गयी। जिससे मारुति वन के परखच्चे उड़ गए वही मारुति वैन में सवार छात्र पंकज व मारुति वैन चालक विवेक व साइकिल सवार एक छात्रा और 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आनन-फानन में पीआरवी 17 34 से पहुंचे एसआई राजेंद्र सिंह, सब कमांडर शशि कुमार, पायलट वीर बहादुर सिंह ने पांचों को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया जहां पर पांचों का इलाज चल रहा है। बच्चों और चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest