27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

वर्ल्ड स्कालर्स कप में झटके दो स्वर्ण, चार रजत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। रॉयन इण्टरनेशनल स्कूल के छात्र अनुग्रह मिश्रा ने वल्र्ड स्कालर्स कप में दो स्वर्ण एवं चार रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता कानपुर के विलेबाग छाई इण्टरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग 300 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में छात्रों के बीच वाद-विवाद, कोलेबरोटिव राइटिंग, स्कालर्स चैलेंज एवं स्कालर्स बाऊल प्रतियोगिता का आयोलन किया गया। छात्रों को अपनी प्रतिभा को दिखाना था। छात्र अनुग्रह मिश्रा ने उच्चतम प्रदर्शन दिखाते हुए यह सफलता अर्जित की है। इस सफलता के बाद अनुग्रह की टीम का चयन ग्लोबल राउण्ड्स के लिए हो गया है, जिसमें उन्हें विदेश जाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस सफलता पर प्रधानाचार्य बिनीश नायर ने अनुग्रह को सम्मानित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जाहिर की।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest