27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

वर्चस्व को लेकर पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान समर्थकों में हुई जमकर मारपीट

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मोन गांव में पूर्व प्रधान व मौजूदा प्रधान में वर्चस्व को लेकर तनातनी हो गयी। देखते ही देखते दोनो पक्षों से लाठी डण्डों व असलहों से लैस लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। दोनो पक्षों में हुई मारपीट में कुल 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहंुची पुलिस दोनो पक्षों के लोगो को थाने ले आयी और दोनों पक्षों की तहरीर पर छः – छः लोगो के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सुबह ही मोन गांव के पूर्व प्रधान श्यामचन्द्र सिंह व वर्तमान प्रधान पति माताफेर सिंह के लोगो के बीच कुछ कहासुनी हो गयी। जिसके बाद दोनो पक्षों से ही लाठी डण्डों व असलहो से लैस लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जो जहां मिला उसे पकड़ लिया और थाने ले आयी। वहीं पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण करा अरिदमन सिंह उर्फ विधायक पुत्र श्याम चन्द्र सिंह की तहरीर पर माताफेर सिंह, नागेन्द्र सिंह, सत्यम सिंह, पंकज सिंह, तीरथ नाथ व राम लखन के खिलाफ तो वहीं राम सिंह पुत्र दुर्गा बक्श सिंह की तहरीर पर देवेन्द्र प्रताप, अरिदमन सिंह, अभिषेक सिंह, श्यामचन्द्र सिंह, दिलीप सिंह व प्रदीप सिंह के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकद्मा पंजीकृत किया है। मामले में कोतवाल लालचन्द सरोज ने कहा कि वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है दोनो ही पक्षों की तहरीर पर मुकद्मा दर्ज किया गया है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest