36.4 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

वन क्षेत्राधिकारी व फारेस्ट गार्ड की हुई विदाई

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। वन क्षेत्राधिकारी छोटेलाल यादव और फारेस्ट गार्ड राकेश श्रीवास्तव के एक साथ सेवानिवृत्त होने साथी कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा आयोजित विदाई समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम आशीष कुमार सिंह और डीएफओ तुलसीदास शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी सलोन राजेन्द्र चतुर्वेदी, तहसीलदार राजकुमार शुक्ला रहे। डीएफओ ने सेवा से निवृत्त हुए कर्मचारियों के कार्यों की प्रशांसा की और कहा कि व्यक्ति का व्यवहार ही उसकी पहचान होता है। उसके व्यवहार से आचरण और स यता का पता चल जाता है।  साथी कर्मचारियों ने बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ विदाई दी। एसडीएम ने कहा कि व्यक्ति भले ही नौकरी से रिटायर हो जाए लेकिन वह अपनी सेवा से निवृत्त कभी नहीं होता। बस उस सेवा के मायने बदल जाते हैं। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारी व कई कर्मचारी मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी छोटेलाल यादव की जगह नए वन क्षेत्राधिकारी के रूप में नरेंद्र कुमार ने चार्ज ले लिया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest