16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

वकीलों ने किया बार अध्यक्ष का सम्मान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में सेंट्रल बार एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष अतुल शुक्ला का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लखनऊ से आए अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ता हरीश चौरसिया ने कहा कि बड़े गौरव की बात है कि रायबरेली जनपद में बछरावां की धरती से अतुल शुक्ला को जीत दर्ज कराई गई। यह बछरावां क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अधिवक्ता जीवन में सदैव संघर्ष किया है। इस मौके पर अधिवक्ता हरीश चौरसिया, संदीप द्विवेदी, प्रमोद चौधरी, हेमंत कुशवाहा, रतन चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest