37.9 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

लोगों को छलने वाले ढोंगियों को जनता सिखाएगी सबक : रामसिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

प्रगतिषील सपा (लोहिया) से रामसिंह यादव बने लोकसभा प्रत्याशी

रायबरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के रायबरेली लोकसभा प्रत्याशी राम सिंह यादव ने कहा कि विदेशी सांसद ने रायबरेली की जनता को गुलाम समझ लिया है। किन्तु वह यह नहीं जानती कि अब जनता के सामने सच आ चुका है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर रायबरेली को छलने वाले इन ढोंगी लोगों को जनता इस बार सबक जरूर सिखायेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर वादे न पूरे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी ने जनता को केवल छला है। कालाधन लाने और राम मंदिर बनवाने का वादा करके सत्ता में आयी भाजपा आज दोनों बड़े मुद्दों पर विफल है। नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। उन्होंने उमीद जताई है कि इस बार जनता ढोंगियां व फरेबियों के चक्कर में नहीं आयेगी बल्कि अपने बीच के ही किसी उम्मीदवार को लोकसभा में भेजने का काम करेगी। शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत कर रहे राम सिंह यादव ने बताया कि वह 16 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास कर सकता है। उनके हाथों को मजबूत करने के लिये यहां से प्रसपा का जीतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रायबरेली में कोई भी ऐसा नेता नहीं है जो विकास की बात कर सके। यहां की जनता ने इतने वर्षों तक जिस पर विश्वास किया उसने उसे धोखा दे दिया। जो आज विकास की दुहाई दे रहें हैं वह जनभावनाओं पर लात मारकर ही आयें हैं। जिस तरह से जिला पंचायत में जनता ने मुझ पर विश्वास किया था। उ मीद है कि इस बार भी जनता साथ देगी। प्रसपा के जिलाध्यक्ष आफताब खान उर्फ रज्जू ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को प्रजा और खुद को राजा समझने वाली सोनिया गांधी को जनता जरूर सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि राम सिंह यादव जनता के बीच के प्रत्याशी हैं और हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। ऐसे प्रत्याशी से मिलने के लिये न तो दिल्ली जाने की जरूरत है और न ही किसी तामझाम की। जनता ऐसे प्रत्याशी को जिताकर भेजे जो हर समय उसके लिये उपलब्ध हो। इस दौरान तमाम प्रसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest