37.2 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

लेखपाल ने किया ऐसा कांड जिसने भी देखा लेखपाल का ये कांड वो हो गया हक्का बक्का

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ये लेखपाल तो निकले जादूगर,इन्हें तो होना चहिये थे वित्तमंत्री

डलमऊ (रायबरेली)। तहसील में एक ऐसे लेखपाल महोदय की नियुक्ति है,जो जब चाहे,जिस परिवार की चाहे, उसकी आय महीने में कई बार बदलने का पावर रखते है।ऐसे होनहारों के सहारे राजस्व प्रशासन चल रहा है।।इन लेखपाल महोदय को भारत का वित्तमंत्री बनाने की सिफारिश राजस्व विभाग को करना चाहिए।देश की प्रगति को एक महीने में बढाकर सबसे आगे कर देंगे।कोई गरीब नही रहेगा।।

जी हाँ। बात कर रहे है डलमऊ तहसील के देवगांव,उमरामऊ बसन्तपुर कोठइया हल्के के लेखपाल दुर्गाप्रसाद की।जो एक ही पिता की दो संतानों की अलग अलग आय एक ही महीने के अंदर आय प्रमाण पत्र में दर्शाते हैं।इसी गांव के ऐसे दो मामले संज्ञान में आये है।जिस पर लेखपाल साहब ने एक ही महीने में 38000,42000 व 48000 दर्शा कर रिपोर्ट लगा दिए है।

क्या राजस्व विभाग ऐसे ही अयोग्य लेखपालों के सहारे अपना रथ हांक रहा है।जो विभाग की किरकिरी कराने में पीछे नही रहते है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest