22.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

लापता युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार(रायबरेली)। मुंबई से अपने घर ऊंचाहार आ रह आयुवक रास्ते में जहर खुरानी का शिकार हो गया। इधर परिजन उसके लापता होने पर रिस्तेदारों पर ही आशंका जताते हुए शिकायत कर रहे थे।
क्षेत्र के गाँव मलकाना निवासी बृजेन्द्र कुमार मुंबई मे काम करता है। वह 22 फरवरी को ऊंचाहार अपने घर आने के लिए रवाना हुआ था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसके बाद उसके भाई विजय कुमार ने आशंका जताते हुए अपने कुछ रिस्तेदारों पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की थी। बाद में यह मामला जीआरपी में पहुंचा। तब लापता की तलाश शुरू हुई तो वह वाराणसी में अचेत अवस्था में एक अस्पताल में पाया गया। बताते है कि ट्रेन में वह जहर खुरानी का शिकार हो गया था। लुटेरे उसके 20 हजार रुपए और अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने उसे अस्पताल मे भर्ती कराया था।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest