17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

रोड़वेज में यात्रियों की यात्रा अब होगी सुरक्षित क्योंकि ड्राइवर के सामने लगा दी गई है ये डिवाइस

More articles

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

यूपी डेस्क

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) लंबी दूरी व रात में चलने वाली अपनी बसों में एक विशेष उपकरण लगाना चालू कर दिया है। यह उपकरण खास सेंसर युक्त होगा जो चालक को नींद आने पर उसे सतर्क कर देगा। बस चालक को नींद आने की दशा में यह उपकरण पहले बीप अलार्म की आवाज के साथ लाइट जलाकर उसे चेतावनी देगी, बाद में बस की रफ्तार धीरे-धीरे धीमे कर उसमें स्वचालिक ब्रेक लगा देगा।हाल में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सरकारी रोडवेज बस के सड़क हादसे का शिकार होने से 29 यात्रियों की मौत हो गयी थी। इस घटना की जांच में यह पता चला था कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ था। जिसके बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लेने के बाद ये डिवाइस लगाने के आदेश जारी कर दिए है

डिवाइस इस तरह करेगी ड्राइवर को करेगा अलर्ट
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि यह सेंसर युक्त उपकरण बसों में चालक के सामने के डैश बोर्ड में लगाए जाएंगे। नींद आने के कारण जैसे ही चालक की पकड़ बस के स्टीयरिंग पर ढीली होगी, यह उपकरण पहले बीप-बीप की आवाज और लाल बत्ती के साथ उसे चेतावनी देगा। 

अपने आप रुक जाएगी बस
अगर बीप के बाद भी चालक की पकड़ स्टीयरिंग पर ढीली रही तो यह उपकरण धीरे-धीरे बस में ब्रेक लगा देगा। बोस ने कहा कि यह उपकरण चालक के सामने डैशबोर्ड पर लगेगा और सामने सड़क और चालक दोनों पर नजर रखेगा। चालक को नींद आने के अलावा यह तेज रफ्तार के साथ जबरन ओवरटेक करने पर भी चालक को अलर्ट करेगा। 

इजराइल की तकनीक से बना यह उपकरण भारत के पुणे में बनाया गया है। रोडवेज ने कुछ माह पहले परीक्षण के लिए ये चार उपकरण मंगाए थे। इनमें से दो उपकरण लखनऊ नेपालगंज की बसों व दो लखनऊ गोरखपुर की बसों में लगाए गए थे जो परीक्षण में पूरी तरह से सफल साबित हुए। अब ये डिवाइस उत्तरप्रदेश की हर बसों में लगाया जा रहा हैं ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest