सलोन,रायबरेली।सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा औना सदरा निवासी आशा बहु हेमलता पत्नी विजय बहादुर का 17 वर्षीय लड़का परमेश पटेल रविवार दोपहर पौने दो बजे बाइक लेकर अपने घर लौट रहा था।पिपरमेंट व्यवसाई मदन पटेल के घर के समीप प्रतापगढ़ की तरफ से आ रही आलमबाग डिपो की बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई।वही टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े प्रियांशु पुत्र राम सजीवन के साइकिल में टक्कर मार दी।जिससे प्रियांश गम्भीर रूप से घायल हो गया।थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर बस मुकदमा चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट













