12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

रेलवे ट्रैक पर मिले युवक और युवती के शव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

युवक के परिजन जता रहे हत्या की आशंका, युवती की नहीं हुई पहचान
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक व एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने पर हडक़ंप मच गया है। युवक की पहचान हो गई जबकि युवती की पहचान कराने के लिए पुलिस ने काफी मशक्कत की लेकिन सफल नहीं हो सकी। पहली घटना में बगाही गांव के पास बछरावां रेलवे खंड पर 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद इश्तियाक वारसी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका पड़ोस के रहने वाली महिला पर जताई है। मृतक के शव के पास से शराब की बोतलें और नमकीन भी बरामद हुआ है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत थुलेंडी गांव के होटल कारीगर विवेकानंद पुत्र रामफेर (20) का संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक के पिता रामफेर ने बताया कि बीती रात जब विवेकानंद घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद विवेकानंद का मोबाइल स्विच ऑफ था और होटल व्यवसायी से संपर्क नहीं हो पाया। जबकि दो दिन पूर्व पड़ोस के गांव की रहने वाली महिला द्वारा धमकी देने की बात मेरे पुत्र द्वारा बताई गई थी। परिजनों ने शव की शिनाख्त विवेकानंद के रूप में की परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देकर बताया की जलालपुर गांव की रहने वाली सुपाता पत्नी विश्राम व उसकी बेटी नीतू ने बीते शनिवार के दिन में जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में आरोपित सुपाता व उसकी नीतू ने एक अगल ही कहानी बताई। दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के अंतर्गत सॉरी खेड़ा के निकट 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान करा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest