15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

रेलवे के गेटमैन को जमकर पीटा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी) । लखनऊ वाराणसी रेल खंड पर अकबर गंज रेलवे स्टेशन के निकट गेट संख्या 144 सी पर रात्रि ड्यूटी कर रहे गेटमैन अजय कुमार को रात्रि करीब 8:30 बजे वाराणसी की ओर से आ रही एक ट्रेन के चलते गेट बंद कर दिया था इसी बीच कुछ हमलावर इन्हौना से आए और गेटमैन अजय कुमार को जबरदस्ती गेट खोलने के लिए कहा जिस पर गेट मैंने जब गेट नहीं खोला तो केबिन में घुसकर पहले तोड़फोड़ किया फिर बाद में जमकर मारा पीटा हमलावरों द्वारा गेटमैन की जमकर पिटाई किए जाने से अजय कुमार के सिर हाथ और अन्य जगह गंभीर चोट आई है।जिनको रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ में भर्ती कराया गया है इस संबंध में रेलवे पुलिस हैदर गढ़ को घटना की सूचना दी गई है जीआरपी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही रेलवे स्टेशन अकबरगंज के स्टेशन मास्टर द्वारा थाना शिवरतन गंज की पुलिस को भी इस घटना के संबंध में अवगत करा दिया गया है। थाना शिवरतन गंज की पुलिस भी हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

(मोजीम खान )

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest