27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

राहुल गांधी से मिलकर मिश्रा गुट ने की ट्रेडर्स क्रेडिट कार्ड की मांग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट कर देश भर के व्यापारियों से सम्बंधित तीन सूत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने अनुरोध किया की इन मांगों को कांग्रेस द्वारा 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाये। श्री गांधी ने आश्वस्त किया की हमें व्यापारियों की समस्या का ध्यान है कांग्रेस सरकार आपकी मांगों को पूर्ण करने का गंभीरता से प्रयास करेगी।
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने सर्वप्रथम राहुल गांधी तिरंगा वस्त्र गलेमें पहनाया और अवगत कराते हुए कहा कांग्रेस सरकार द्वारा भारतीय किसानो को प्रदान की गयी सुविधा, किसान क्रेडिट कार्ड की तरह ही देश के व्यापारियों को व्यापार कर को मानक मानकर ट्रेडर्स क्रेडिट कार्ड प्रदान किये जाने की दिशा में सार्थक प्रयास किये जाये। जीएसटी की विसंगतियों के साथ ही बार- बार रिटर्न भरे जाने की असुविधा को दूर कराने का प्रयास कांग्रेस द्वारा और बेहतर तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार से नाखुश व्यापारी कांग्रेस से आशान्वित है। पटरी दुकानदारों की बात रखते हुए बताया कि पटरी दुकानदारों को उनके व्यापार के स्थानों का अस्थायी आवंटन कराया जाना चाहिए ताकि विभिन्न विभागों द्वारा किया जा रहा उनका शोषण रोका जा सके। प्रतिनिधि मंडल ने राहुल गांधी से अनुरोध किया की उपरोक्त समस्याएं राष्ट्रीय स्तर की हैं अतः इन्हें आपके चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाना चाहिए। उपस्थित महिला व्यापारियों ने प्रियंका को सक्रिय राजनीति में स्थान देने के लिया राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधिक सलाहकार शम्भूरतन बाजपेयी, नगर अध्यक्ष सतीश चंद्र वर्मा, महामंत्री जीतेन्द्र सिंह, महिलाध्यक्ष प्रियंका कक्कड़, अनीता सिंह, मुमताज, राजकुमार बाल्मीकि, राजीव राज सिंघनियां उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest