23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

राही ब्लाक सभागार में लगा पेंशन शिविर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। शहर के राही ब्लाक सभागार में डीएम के निर्देश पर पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में आए लाभार्थियों के कागजात लेकर उनका फार्म भराया गया। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर राही ब्लाक सभागार में वृद्धावस्था विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजना के तहत एक शिविर लगाया गया। शिविर में जिला प्रोबेशन अधिकारी की ओर से निराश्रित महिला अनुदान योजना की जानकारी भी लोगों को दी गई। इस दौरान एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिले इसी मंशा के साथ यह शिविर लगाया गया है। एसडीएम ने कहा कि पात्रों को उनका हक दिलाया जाएगा। सभी कर्मचारी संवेदनशीलता के साथ पात्रों के फार्म भरें और उन्हें पेंशन दिलवाएं। इस दौरान में तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

 

अजीत कुमार बारी की रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest