36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

रामचरितमानस पाठ एवं भक्तिमय जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली) । क्षेत्र क़े मोन गांव स्थित बाबा ओरीदास महराज मेला परिसर में नव वर्ष पर रामचरितमानस पाठ एवं भक्तिमय जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम क़े मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह रहे।

बुधवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र क़े प्रबुद्धजनों एवं सैकड़ो ग्रामीणों ने जागरण व मनमोहक झांकियों का आनन्द लिया। कार्यक्रम क़े आयोजक अन्नू सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व माला पहना स्वागत किया । इस दौरान बाबा ओरीदास महराज की तपोस्थली क़े दर्शन कर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने आयोजक मंडल को आभार प्रकट कर जनता को संबोधन भी किया। श्री सिंह ने कहा की इस पावन रजोभूमि की मिट्टी में ही पड़ी ताकत है जिसक़े छूने से ही बड़े से बड़े बिगड़े काम हो जाते है।

भक्तिमय संध्या क़े दौरान श्रध्दालुओ ने राधा कृष्ण, महादेव, सिंह सवारी मां शेरावाली आदि का अदभुत रुप झांकी क़े माध्यम से देखा। इस दौरान मंहत सुंदर दास, करणी सेना जिलाध्यक्ष ऋषि सिंह,अनुज मौर्य,शरद सिंह,अवधेश कुमार,रोहित अवस्थी, बनवारी लाल, चंद्र भान सिंह, सुनील सिंह, शिववरन, दिलीप सिंह, वीक़े सिंह, फक्का बाबा, जगतपाल, मुन्ने सिंह, कुलदीप सिंह, विधायक, रोहित सिंह, प्रदीप मौर्य, उमेश बाजपेई, डब्बू श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, धनंजय सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीणों सहित श्रोता बंधु उपस्थित रहे।

अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest