37.2 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

राजा भैया की महारैली के लिए हुआ जनसंपर्क

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 30 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली महारैली को लेकर प्रतापगढ़ के एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल सिंह ने जनसम्पर्क अभियान तेज करते हुए बछरावां, महराजगंज, शिवगढ़ में भी जनसम्पर्क व जनसभाएं की। वहीं महराजगंज पहुंचे गोपाल सिंह के स्वागत में हरिहर सिंह की अगुवाई में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने सलेथू चैराहा पर जोरदार स्वागत किया।
महराजगंज स्थित सिंह मार्केट पहुंच कर एमएलसी गोपाल सिंह ने क्षेत्र के युवाओं से मुलाकात कर लखनऊ में होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महारैली को सफल बनाने का आग्रह किया। जलपान के दौरान उन्होंने सभी नवयुवकों का परिचय प्राप्त कर उन्हें राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी। लखनऊ से चलकर बछरावां, शिवगढ़ होते हुए महराजगंज पहुंचे एमएलसी गोपाल सिंह का सलेथू चैराहे पर हरिहर सिंह मोंगा सिंह की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान  शैलेन्द्र्र सिंह, डब्बू सिंह, दिनेष मिश्रा, राजा सिंह, अशोक सिंह, प्रदीप सिंह, बबलू, विजय सिंह, पन्ना सिंह, आलोकपाण्डेय, सहित सैकड़ों युवाओं ने महारैली में पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आश्वासन दिया। वहीं हरदोई चैराहा पर सैकड़ों बाइक सवार होकर युवकों ने स्वागत किया असनी गांव में संबोधित करते हुए 30 नवम्बर को रमाबाई मैदान में आने का आवहान किया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest