30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

राइजिंग चाइल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। शहर के प्रभूटाऊन स्थित राइजि़ंग चाइल्ड स्कूल के नन्हें-मुन्हें बच्चो ने होली उत्सव धूम-धाम से मनाया। स्कूल की ओर से बच्चों के लिए गुलाल और पिचकारी की व्यवस्था की गई। छुट्टी से पूर्व सभी बच्चे स्कूल मैदान में एकत्र हुए और जमकर अबीर और गुलाल उड़ाई। इस मौके पर होली गीतो पर बच्चों ने जमकर धमाल मचाई। सभी बच्चों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को होली की कहानी एवं मनाए जाने के कारण और महत्व को विस्तार से बताया। बच्चों को बताया गया कि होली खेलते समय केवल सूखे गुलाल का प्रयोग ही करें। प्रबंधक अरविन्द श्रीवास्तव, एडवोकेट ने सभी को होली की शुभकामनाए दिया। होली उत्सव कार्यक्रम में पायल, ज्योति, स्वलेहा, सारा, निदा, मनीरा, मीमांशा, शताक्क्षी, दीपिका, प्रेमलता, प्रिया, सोनम, मन्तशा, स्मृति, पलक, शुभी, जेबा, सायला, निहारिका, तहमीना, फेहमिदा, नेहा, सना एवं मो0 तौफीक आदि उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest