17.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

रवि किशन की झलक को उमड़े लोग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। बछरावां विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत मशहूर रुदौली रियासत के राजा सर रामपाल सिंह की हवेली में गेट फिल्म एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के बैनर तले हिंदी फिल्म ‘सबवे’ की शूटिंग की जा रही है। शूटिंग को देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने हवेली के अगल-बगल डेरा जमा दिया। फिल्म के मुख्य एक्टर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन की एक झलक पाने के लिए घंटों लोग खड़े रहे। फिल्म एक्टर रवि किशन ने बताया कि यह फिल्म कॉमेडी और रोमांस से भरपूर फिल्म है। फिल्म में वह डकैत की भूमिका में रहते हैं और फिर अच्छा इंसान बनकर अलग रहने लगते हैं। तभी तीन आवारा लडक़े उनके पास आ जाते हैं जिन्हें वह गलत कार्यों में लिप्त होने पर दंडित करते हैं। इसी के इर्द-गिर्द पूरी कहानी है। फिल्में विशाल त्रिपाठी राज सिंह देवेंद्र चौधरी पियूष थाने के साथ नाजुक लोचन हीरोइन हैं। फिल्म के डायरेक्टर शिवराज देवल प्रोड्यूसर शारदा त्रिपाठी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रवि वर्मा के दिशा निर्देशन में फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोकेशन पर की जा रही है। इससे पूर्व फैजाबाद के सिरसागंज में शूटिंग की गई। अब यहां से अगली शूटिंग आगरा में की जाएगी। फिल्म की शूटिंग की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई। हजारों की संख्या में युवक और ग्रामीण हवेली के इर्द-गिर्द इकटï्ठा हो गए। जिससे शूटिंग में कुछ देर के लिए बाधा भी उत्पन्न हुई जिसमें फिल्म एक्टर व एक्ट्रेस को एक की एक झलक पाने के लिए ग्रामीण बेताब रहे। कोतवाल रवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और फिल्म की शूटिंग तक पुलिस मुहैया कराई जाएगी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest