16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

रबी उत्पादकात गोष्ठी/किसान मेला का शुभारम्भ

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

किसानों को कृषि उत्पादकता बढानें पर जोर, वर्ष 2022 में किसानों की आय का दुगना करने का लक्ष्य : सीडीओ

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने बचत भवन के सभागार में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी/किसान मेला का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कृषकों को गोष्ठी में जैविक खेती से संबंधित अत्याधुनिक कृषि तकनीकी ज्ञान की जानकारी देने के साथ ही किसानों को कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर भी जोर देते हुए कहा कि 2022 में किसानों की आय को दुगना करने का लक्ष्य है। यह तभी सम्भव है जब किसान आधुनिक कृषि को बढ़ाकर कृषि उपज बढाये। विचार विमर्श तथा उन्नत कृषि तकनीकी से अवगत कराया एवं कृषकों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाये। साथ ही रबी गोष्ठी में जनपद की आवश्यकतानुसार रणनीति बनाकर उत्पादन बढ़ाने हेतु कृषकों को प्रेरित किया जाये, ताकि शासन द्वारा निर्धारित रबी फसलां की उत्पादकता प्राप्त की जा सके। रबी योजना सम्बन्धी तैयारियों के बारे में बताया गया कि वर्ष 2019-20 में रबी का आच्छादन उत्पादन का लक्ष्य 75 कुन्टल प्रति हे0 करने के सम्बन्ध में वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक विधि से खेती करने से उत्पाद बढ़ाया जा सकता है विषय पर चर्चा करते हुए विशेषज्ञ शेखर ने कहा कि जीरो बजट से जैविक विधि द्वारा खेती करने से सम्भव होगा। जनपद में उत्तम किस्म के बीज व खादों की कोई कमी नही है। प्रदर्शनी कृषि विभाग/प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, स्वच्छ भारत मिशन, के0एम0जैन, शिवशक्ति बायो टेक्नॉलाजी लि0, मेसर्स वैष्णवी एग्रोटेक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ0प्र0 भूमि सुधार निगम, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। सरकार की योजनाओं के बारे में बताकर जागरूक किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने किसानों से कहा कि कृषि विकास सम्बन्धी जानकारियों को भली-भांति जानकर कृषि विकास में योगदान दें। उन्होंने ने कहा कि कृषकों को फसलों से सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिक/अधिकारियों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराये तथा उनकी कृषि सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण भी किया जाये। केन्द्र सरकार किसानों की 2022 में दोगुनी आय करने का लक्ष्य है यह तभी संभव होगा जब किसान भी अपने मनमस्ष्तिक में कृषि के प्रति पूरी लगन से कृषि करें। किसानों को चना, मटर, जौ, मसूर, अलसी, सरसों आदि फसलों की अच्छी उत्पादकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने किसान प्रर्दशनी का भी स्टालों पर जाकर अवलोकन किया तथा किसानों को प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर विशेषज्ञ विवेक चतुर्वेदी, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, उद्यान, सिचाई, पशु चिकित्साधिकारी आदि विभागों के अधिकारियों ने किसानों को विस्तार से जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञों सहित अन्य विभागों के अधिकारी व किसान बडी संख्या में किसानों ने भी अपने विचार साझा किये। दौरान जिला कृषि अधिकारी रविचन्द्र प्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, विद्युत विभाग, मछली पालन आदि विभागों के अधिकारीगण व किसानगण उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest