27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

रजबहा अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कम्प

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आज प्रातः काल करीब साढे़ सात बजे के शिवगढ़ थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित शिवगढ़ रजबहा की भवानीगढ़ नहर पुलिया में 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया पुलिस के काफी प्रयासों के बावजूद शव की पहचान गयादीन पुत्र मन्ना निवासी पतवाखेड़ा मजरे समेसी थाना नगराम जनपद लखननऊ में हुई है। ग्रामीणों द्वारा कयास लगाए जा रहा है कि वृद्ध का शव नहर में बहकर आया होगा जो पुलिया की सतह नीचा होने के चलते शव पुलिया में फंस गया होगा। थानाध्यक्ष अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव की पहचान गयादीन पुत्र मन्ना निवासी पतवाखेड़ा मजरे समेसी थाना नगराम जनपद लखनऊ में की गयी है। प्रथम दृष्टया नहर में डूबने से वृद्ध की मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest