24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

रंगदारी मांगने वाले गोगो गैंग को पुलिस ने दबोचा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदन टूसी गांव में गांव के ही भट्ठा व्यवसाई हरिश्चंद्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह भदौरिया पुत्र विजय प्रताप सिंह से रंगदारी व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले गोगो गैंग के सरगना सहित चार सदस्यों को पहुंची पुलिस ने धर दबोचा। गैंग के सरगना के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक इंद्रजीत सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मदन टूसी थाना बछरावां अपने साथी पिंकू सिंह पुत्र उदयवीर सिंह निवासी मदन टूसी, नमन सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी ठकुराइन खेड़ा महेरी थाना बछरावां, अमरेंद्र सिंह पुत्र स्व. अशोक सिंह निवासी पश्चिम गांव थाना बछरावां गोगो गैंग बनाकर क्षेत्र में भय व आतंक का माहौल पैदा कर लोगों को धमकाकर रंगदारी वसूलते हैं। आज सुबह लगभग नौ बजे मदन टूसी गांव में गांव के ही भट्ठा व्यवसाई हरिश्चंद्र उर्फ रिंकू सिंह भदौरिया के भट्ठे पर उपरोक्त चारों लोग रंगदारी मांगने पहुंचे और रंगदारी ना देने पर उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। प्रभारी थाना अध्यक्ष इश्तियाक वारसी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और चारों को पकड़ कर थाने ले आए। जिसमें गैंग के सरगना इंद्रजीत सिंह के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने रिंकू सिंह की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर चारों को जेल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर अभियुक्त इंद्रजीत सिंह की मां सोना सिंह ने रिंकू सिंह पर अपने साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest